बॉलीवुड फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ को आज हर कोई उनके बेहतरीन डांस और एक्शन के जानते हैं। और आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको टाइगर श्रॉफ की जीवनी के बारे में आप सभी को बताने जा रहा हूं। टाइगर श्रॉफ ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। टाइगर श्रॉफ ने 2014 में आई फिल्म हिरोपंती से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट भी साबित हुई थी। और इस फिल्म के लिए उन्हें कई अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। और टाइगर श्रॉफ ने अपनी एक्टिंग और स्टाइलिश लुक के जरिए अपनी फैन फॉलोइंग काफी बड़ा ली है। और वह बहुत ही कम समय में बॉलीवुड के बड़े सितारों में शुमार हो गए हैं।
नाम | टाइगर श्रॉफ |
वास्तविक नाम | जय हेमंत श्रॉफ |
उपनाम | टाइगर |
व्यवसाय | अभिनेता, डांसर, और मार्शल आर्टिस्ट |
जन्मतिथि | 2 मार्च 1990 |
आयु (2022 के अनुसार) | 32 वर्ष |
जन्मस्थान | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
राशि | मीन |
गृहनगर | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
डेब्यू | हीरोपंती (2014) |
पता | बांद्रा, मुंबई |
खाद्य आदत | मांसाहारी |

परिवार
टाइगर श्रॉफ का जन्म 2 मार्च 1990 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। टाइगर श्रॉफ के पिता का नाम जैकी श्रॉफ है। और टाइगर श्रॉफ फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बना में अपने पिता जैकी श्रॉफ की बहुत मदद मिली। वहीं टाइगर श्रॉफ की माता का नाम आयेशा दत्त है। टाइगर श्रॉफ का कोई भाई नहीं है। इनकी एक बड़ी बहन है जिनका नाम करष्णा श्रॉफ है। और यह फिल्म निर्माता हैं।
पिता | जैकी श्रॉफ (अभिनेता) |
माता | आयेशा दत्त |
भाई | नहीं |
बहन | कृष्णा श्रॉफ |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |

शिक्षा
टाइगर श्रॉफ ने अपनी स्कूली पढ़ाई बेसेंट मॉटेसरी स्कूल जुहु, मुंबई से पूरी की है। वहीं कॉलेज की पढ़ाई उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से पूरी की है।
स्कूल | बेसेंट मोंटेसरी स्कूल, जुहू, मुंबई अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे, मुंबई |
महाविद्यालय | एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा, उत्तर प्रदेश |
शैक्षिक योग्यता | स्नातक |
शारीरिक संरचना
लम्बाई | से० मी०- 175 मी०- 1.75 फीट इन्च- 5”9″ |
वजन/भार (लगभग) | 70 कि० ग्रा० |
शारीरिक संरचना (लगभग) | -छाती: 44 इंच -कमर: 30 इंच -डोलें: 15 इंच |
आँखों का रंग | भूरा |
बालों का रंग | काला |

संपत्ति संबंधित विवरण
टाइगर श्रॉफ के पास BMW, शेवरले क्रूज़ कार, बीएमडब्ल्यू कार है। और उनके पास कुल 50 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं अपनी एक फिल्म के लिए करीब 5 से 7 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। और वह विज्ञापनों से से भी अच्छा खासा पैसा कमा लेते हैं।
कुल संपत्ति (लगभग) | 223 करोड़ |
वेतन (लगभग) | 25 करोड़ |
कारें | BMW, शेवरले क्रूज़ कार और बीएमडब्ल्यू |
गर्लफ्रेंड

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटानी
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटानी की नजदिकियां 2017 में आई फिल्म बागी 2 से बड़ी थी। इस फिल्म के शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। और उस समय इन दोनों को कई बार साथ में भी देखा गया था। और इन दोनों की रिलेशनशिप साल 2017 से अब तक चल रही है। बल्कि आज भी कई बार यह दोनों साथ में शोपिंग करते और पार्टी करते हुए देखे जाते हैं।
फिल्मों की सूची
टाइगर श्रॉफ ने हिरोपंती से डेब्यू किया था। और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। और इसके बाद उनकी आई फिल्म बागी, बागी 2 और वार फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं टाइगर श्रॉफ के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म वार फिल्म है जिसने 317.91 करोड़ की कमाई की थी।
फिल्म | निर्णय |
हीरोपंती (2014) | औसत हिट |
बागी(2016) | हिट |
ए फ्लाइंग जट्ट(2016) | फ्लॉप |
मुन्ना माइकल(2017) | फ्लॉप |
बागी(2018) | हिट |
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2(2019) | फ्लॉप |
वार(2019) | ब्लॉकबस्टर |
बागी 3 (2020) | हिट |
हीरोपंती 2 | फ्लॉप |
आने वाली फिल्में

गनपत
टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ क्रीती सनन भी लीड रोल में नजर आएंगी।
बड़े मियां छोटे मियां
इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे। और इस फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। और इस फिल्म को 2023 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा।