आज इस आर्टिकल के जरिए हम बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की जीवनी पर बात करने जा रहे हैं। बॉबी देओल ने हिंदी सिनेमा में बतौर चाइल्ड एक्टर डेब्यू किया था। लेकिन साल 1995 में उन्होंने बरसात फिल्म से लीड एक्टर डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था। और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। और इस फिल्म के लिए बॉबी देओल को फिल्म फेयर अवार्ड अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। इसके बाद बॉबी देओल ने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन बॉबी देओल को सफलता साल 2018 में आई फिल्म रेस 3 से मिली इस फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था। और इस किरदार को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।
नाम | बॉबी देओल |
वास्तविक नाम | विजय सिंह देओल |
उपनाम | बॉबी |
व्यवसाय | अभिनेता |
जन्मतिथि | 27 जनवरी 1969 |
आयु (2022 के अनुसार) | 53 वर्ष |
जन्मस्थान | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | सिख |
राशि | कुंभ |
गृहनगर | साहनेवाल, लुधियाना, पंजाब, भारत |
डेब्यू | बरसात (1995) |
पता | मुंबई |
खाद्य आदत | मासांहारी |

परिवार
बॉबी देओल का जन्म मुंबई में 27 जनवरी 1965 को हुआ था। बॉबी देओल बॉलीवुड की मशहूर फेमिली देओल से आते है। उनके पिता का नाम धर्मेंद्र है। और यह बॉलीवुड के मशहुर अभिनेता रह चुके हैं। और इसी कारण से बॉबी देओल को बॉलीवुड में बहुत जल्द पहचान मिली। वहीं उनकी माता का नाम प्रकाश कौर है। और हेमा मालिनी उनकी सौतेली मां है। बॉबी देओल के बड़े भाई का नाम सन्नी देओल है। और इन्हें हिंदी सिनेमा का हर आदमी पहचानता है। वहीं उनकी चार बहनें हैं। विजयता, अजीता, ईशा देओल (सौतेली बहन), अभाना देओल (सौतेली बहन) है। बॉबी देओल की पत्नी का नाम तान्या देओल है। और उनके दो बेटे भी है। जिनका नाम आर्यमान देओल और धर्म देओल है।
पिता | धर्मेंद्र (अभिनेता) |
माता | प्रकाश कौर, हेमा मालिनी (सौतेली माँ) |
भाई | सन्नी देओल (अभिनेता) |
बहन | विजयता, अजीता, ईशा देओल (सौतेली बहन), अभाना देओल (सौतेली बहन) |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पत्नी | तान्या देओल |
पुत्र | आर्यमान देओल और धर्म देओल |

शिक्षा
बॉबी देओल ने अपनी स्कूली पढ़ाई जमनाबाई नरसी स्कूल, मुंबई, महाराष्ट्र और मेयो कॉलेज, अजमेर, राजस्थान से पूरी की है। और कॉलेज की पढ़ाई मीठीबाई कॉलेज, मुंबई, महाराष्ट्र से पूरी है। और उन्होंने स्नातक (वाणिज्य) की डिग्री प्राप्त की है।
स्कूल | जमनाबाई नरसी स्कूल, मुंबई, महाराष्ट्र मेयो कॉलेज, अजमेर, राजस्थान |
महाविद्यालय | मीठीबाई कॉलेज, मुंबई, महाराष्ट्र |
शैक्षिक योग्यता | स्नातक (वाणिज्य) |

शारीरिक संरचना
लम्बाई | से० मी०- 180 मी०- 1.80 फीट इन्च- 511” |
वजन/भार (लगभग) | 75 कि० ग्रा० |
शारीरिक संरचना (लगभग) | -छाती: 40 इंच -कमर: 32 इंच -डोलें: 13 इंच |
आँखों का रंग | भूरा |
बालों का रंग | काला |
संपत्ति संबंधित विवरण
बॉबी देओल के पास लगभग कुल 70 करोड़ रुपए की संपत्ति है। जिसमें पोर्श कायेने और लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2 जैसी महंगी कारें सामिल है। वहीं आज बॉबी देओल एक फिल्म में काम करने के लिए करीब 5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।
कुल संपत्ति (लगभग) | 70 करोड़ |
वेतन (लगभग) | 4 करोड़ |
कारें | पोर्श कायेने और लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2 |

गर्लफ्रेंड
बॉबी देओल और प्रिया चटवाल
बॉबी देओल और प्रिया चटवाल का नाम भी साथ में जुड़ा था। और यह इन दोनों की यह जोड़ी उस समय बहुत सुर्खियों में रहा था।
बॉबी देओल और नीलम कोठारी
बॉबी देओल और नीलम कोठारी उस समय की सबसे हॉट जोड़ियों में से एक थी। पर किसी कारण से यह दोनों अलग हो गए थे।
फिल्मों की सूची
वहीं बॉबी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिसमें गुप्त, बरसात, सोल्जर, बादल, हमराज, अपने, यमला पगला दीवाना, रेस 3, हाउसफुल 4, झूम बराबर झूम जैसी हिट फिल्में दी हैं।
फिल्म | निर्णय |
बरसात(1995) | हिट |
गुप्त (1997) | हिट |
सोल्जर(1998) | हिट |
बादल(2000) | हिट |
हमराज(2002) | हिट |
अपने(2007) | हिट |
यमला पगला दीवाना(2011) | हिट |
रेस 3(2019) | हिट |
हाउसफुल 4(2019) | हिट |
झूम बराबर झूम(2007) | हिट |
आने वाली फिल्में
अपने 2
बॉबी देओल, धर्मेंद्र, सन्नी देओल और करण देओल एक साथ दिखाई देंगे। यह 2007 में आई फिल्म अपने का दुसरा पार्ट होने वाला है।
एनिमल
इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनील कपूर, बॉबी देओल और परिनीति चोपड़ा भी दिखाई देगी। यह एक बड़े बजट पर बनाई जाने वाली फिल्म है। जिसे 11 अगस्त 2023 को रिलीज किया जाएगा।
पेंटहाउस
यह फिल्म OTT पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ अर्जुन रामपाल, सरमन जोशी, मौनी रॉय और टीसा चोपड़ा लीड में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को इसी साल रिलीज किया जाएगा।

आश्रम 3
यह एमएस प्लेयर की ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज है। इस सीरीज के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। और दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। और इसे 3 जुन 2022 को रिलीज किया जाएगा।