रनबीर कपूर का नाम आज कल हर कोई जानता है। रनबीर कपूर ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली है। रनबीर कपूर ने साल 2007 में सांवरिया फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थी। और यह फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर भी नजर आई थीं। लेकिन रनबीर कपूर के करियर को फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी से रफ्तार मिली। रनबीर कपूर बॉलीवुड में पहचान बनाने में ज्यादा समय नहीं लगा क्योंकि उनके पिता ऋषि कपूर एक बेहतरीन फिल्म अभिनेता रह चुके थे। रनबीर कपूर ने बहुत बार अपने करियर में उतार चढ़ाव देखे हैं।
नाम | रणबीर कपूर |
वास्तविक नाम | रणबीर कपूर |
उपनाम | डब्बू, गंगलू |
व्यवसाय | अभिनेता, निर्माता और व्यवसायी |
जन्मतिथि | 28 सितंबर 1982 |
आयु (2022 के अनुसार) | 35 वर्ष |
जन्मस्थान | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
राशि | तुला |
गृहनगर | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
डेब्यू | सावंरिया (2007) |
पता | पाली हिल, बांद्रा पश्चिम, मुंबई |
खाद्य आदत | साकाहारी |

परिवार
रनबीर कपूर का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में 28 सितंबर 1982 को हुआ था। वहीं रनबीर कपूर बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता ऋषि कपूर के बेटे हैं। वहीं उनकी मां नीतू सिंह भी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। रनबीर कपूर की एक बहन भी है जिनका नाम रिद्धिमा कपूर साहनी है। रनबीर कपूर ने इसी साल मशहूर फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट से हिंदू रीती रिवाज से शादी कर ली है।
पिता | ऋषि कपूर (अभिनेता) |
माता | नीतू सिंह (अभिनेत्री) |
भाई | नहीं |
बहन | रिद्धिमा कपूर साहनी |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पत्नी | आलिया भट्ट |

कार्तिक आर्यन जीवनी | Kartik Aaryan Biography In Hindi, Age, Wife, Weight, Net Worth & More
शिक्षा
रनबीर कपूर ने अपनी स्कूली पढ़ाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई से पूरी की है। वहीं उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई एच.आर.कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनॉमिक्स, मुंबई से पूरी की है। वहीं हमें उनकी शैक्षिक योग्यता के बारे में ज्ञात नहीं है।
स्कूल | बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई |
महाविद्यालय | एच.आर.कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनॉमिक्स, मुंबई |
शैक्षिक योग्यता | ज्ञात नहीं |
शारीरिक संरचना
लम्बाई | से० मी०- 183 मी०- 1.83 फीट इन्च- 6” |
वजन/भार (लगभग) | 78 कि० ग्रा० |
शारीरिक संरचना (लगभग) | -छाती: 42 इंच -कमर: 32 इंच -डोलें: 15 इंच |
आँखों का रंग | गहरा भूरा |
बालों का रंग | काला |

संपत्ति संबंधित विवरण
रनबीर कपूर के पास लगभग कुल 45 मिलियन यानी 322 करोड़ रूपए है। वहीं उनके पास ऑडी ए 8, ऑडी आर 8, रेंज रोवर स्पोर्ट बीएमडब्ल्यू एक्स 6 और मर्सिडीज-बेंज जी 63 जैसी महंगी कारें भी है। वहीं रनबीर कपूर अपनी एक फिल्म के लिए करीब 30 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।
कुल संपत्ति (लगभग) | 322 करोड़ |
वेतन (लगभग) | 30 करोड़ |
कारें | ऑडी ए 8, ऑडी आर 8, रेंज रोवर स्पोर्ट बीएमडब्ल्यू एक्स 6 और मर्सिडीज-बेंज जी 63 |
गर्लफ्रेंड
रनबीर कपूर और नंदिता महतानी (फैशन डिजाइनर)
रनबीर कपूर और नंदिता महतानी यह दोनों एक साथ एक बड़े लम्बे समय तक साथ रहे। और इन दोनों को एक साथ की बार देखा भी गया था। लेकिन बाद में यह दोनों अलग हो गए थे।

रनबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
रनबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का रिश्ता करीब 2 साल तक चला था। इन दोनों को साथ में कई बार देखा गया था। वहीं इन दोनों ने इसकी जानकारी खुद दी थी। पर बाद में यह दोनों भी अलग हो गए थे।

रनबीर कपूर और कैटरीना कैफ
रनबीर कपूर और कैटरीना कैफ इन दोनों ने अजब प्रेम की गजब कहानी और राजनीति फिल्म में साथ काम किया था। वहीं यह दोनों राजनीति फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आ गए थे। और इन दोनों यह रिश्ता 4 सालों तक चला था।

रनबीर कपूर और आलिया भट्ट
रनबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दोनों ने इस की जानकारी खुद ने दी थी। और इन दोनों ने इसी साल एक दूसरे से शादी कर ली है।
फिल्मों की सूची
रनबीर कपूर ने कई फिल्मों में काम किया है। उनके केरियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक संजू बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। वहीं उन्होंने अजब प्रेम की गजब कहानी, ये जवानी है दीवानी और ए दिल है मुश्किल जैसी सुपरहिट फिल्में भी है।
फिल्म | निर्णय |
सांवरिया (2007) | फ्लॉप |
बचना ऐ हसीनों (2008) | औसत |
अजब प्रेम की गजब कहानी (2009) | सेमी-हिट |
वेक अप सिड (2009) | सेमी-हिट |
गेस्ट इन लंदन (2017) | सेमी-हिट |
राजनीति (2010) | सेमी-हिट |
रॉकस्टार (2011) | हिट |
बर्फी (2012) | हिट |
ये जवानी है दीवानी (2013) | हिट |
ऐ दिल है मुश्किल (2016) | सेमी-हिट |
संजू (2018) | ब्लॉकबस्टर |
आने वाली फिल्में

शमशेरा
रनबीर कपूर की इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त और वाणी कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगी। और इस फिल्म को करण मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। और इस फिल्म को 2022 में रिलीज किया जाएगा।
ब्रह्मास्त्र
इस फिल्म का दर्शक काफी लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रनबीर कपूर के अलावा हमें आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मोनी रॉय भी दिखाई देगी। और इस फिल्म को 9 सितंबर 2022 को रिलीज किया जाएगा।
एनिमल
रनबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिता मंधाना और परिनीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आने वाली है। इस फिल्म को एक बड़े बजट पर बनाया जा रहा है। और इस फिल्म को 11 अगस्त 2023 को रिलीज किया जाएगा।
सन्नी देओल जीवनी | Sunny Deol Biography In Hindi, Age, Wife, Weight, Net Worth & More