रनबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर स्टारर फिल्म शमशेरा को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए आज 6 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म से जैसी सभी को उम्मीदें थीं यह फिल्म वैसा कमाल दिखाने में नाकामयाब रही है। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत बुरी तरह से नकार दिया है। इस फिल्म को एक बड़े स्तन पर रिलीज किया गया था। करीब फिल्म को वर्ल्ड वाइड 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया था।

और इस फिल्म ने अपने पहले दिन 10.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी। और फिल्म ने अपने दुसरे दिन 10.50 करोड़, तीसरे दिन 11 करोड़, चौथे दिन 2.80 करोड़ और अपने पांचवें दिन 2.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। और फिल्म ने अपने 5 दिनों में कुल 37.50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। वहीं फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 54.09 करोड़ रुपए की कमाई ली है। फिल्म के अबतक के प्रदर्शन को देखते हुए फिल्म के लिए 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना नामुमकिन लग रहा है। वहीं कई सिनेमाघरों में से इस फिल्म को निकाल दिया गया है।
Day | Collection |
Day 1 | 10.25 Crores |
Day 2 | 10.50 Crores |
Day 3 | 11 Crores |
Day 4 | 2.80 Crores |
Day 5 | 2.50 Crores |
Day 6 | 2.30 Crores |
Total Collection | 39.80 Crores |

वहीं फिल्म अपने छंटे दिन दिन भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। और फिल्म करीब 2.30 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती हैं। जो कि फिल्म के बजट को देखते हुए बहुत ही कम कमाई है। फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। जो कि फिल्म ने अपने 6 दिनों में आधी भी कमाई नहीं की है। और यह फिल्म भी यशराज फिल्म्स की एक और बड़ी फ्लॉप फिल्म मानी जा रही है। आपको बता दूं कि इस फिल्म में रनबीर कपूर ने डबल रोल निभाया था। वहीं यह फिल्म उनकी पिछली रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म संजू के बाद पहली फिल्म थी। पर यह फिल्म संजू जैसा कमाल नहीं दिखा पाई।