रनवीर सिंह एक अभिनेता हैं। जिन्होंने अपनी एक्टिंग के जरिए बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। रनवीर सिंह ने बाजीराव मस्तानी, रामलीला, पघ्मावत और गलीबॉय जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग के जरिए साबित कर दिया है। कि वह अपनी असल जिंदगी में जितने बिंदास और बेबाक हैं। वैसे ही वह अपनी फिल्मों में एक्टिंग भी करते हैं और वह अपने आप को हम एक किरदार की तरह अपने आप को बदल लेते हैं। रनवीर सिंह को अपनी फेशन स्टाइल और कुछ सबसे अलग करने कि चाह बाकि बॉलीवुड अभिनेताओं से अलग करती है। रनवीर सिंह ने बॉलीवुड में आने से पहले कई उतार चढ़ाव देखे हैं। और उन्होंने कई फिल्मों के लिए ऑडिशन भी दिए थे। और रनवीर सिंह को यशराज फिल्म्स ने बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म में काम करने मोका दिया गया था। इस फिल्म का नाम बेंड बाजा बारात था। और इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा भी नजर आई थीं।
नाम | रणवीर सिंह |
वास्तविक नाम | रणवीर सिंह भवनानी |
उपनाम | बिट्टू, रणवीर |
व्यवसाय | अभिनेता |
जन्मतिथि | 6 जुलाई 1985 |
आयु (2022 के अनुसार) | 36 वर्ष |
जन्मस्थान | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
राशि | कर्क |
गृहनगर | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
डेब्यू | बेंड बाजा बारात (2010) |
पता | विपरीत खार जिमखाना क्लब, खार (पश्चिम) मुंबई |
खाद्य आदत | मांसाहारी |

परिवार
रनवीर सिंह का जन्म 16 जुलाई 1985 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। और रनवीर सिंह के पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी हैं। वहीं उनकी माता का नाम अंजू भवनानी है। रनवीर सिंह की एक बहन भी है जिनका नाम रितिका भवनानी है। वहीं रनवीर सिंह ने 2018 में बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शादी कर ली थी। इन दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ में काम किया था। और इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है।
पिता | जगजीत सिंह भवनानी (व्यवसायी) |
माता | अंजू भवनानी |
भाई | नहीं |
बहन | रितिका भवनानी |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पत्नी | दीपिका पादुकोण |

शिक्षा
रनवीर सिंह ने कला में स्नातक प्राप्त की है। वहीं उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई लर्नर्स अकादमी, मुंबई से पूरी की है। वहीं उन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई एच.आर कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई और इंडियाना विश्वविद्यालय, ब्लूमिंगटन, अमेरिका से पूरी की है।
स्कूल | लर्नर्स अकादमी, मुंबई |
महाविद्यालय | एच.आर कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई इंडियाना विश्वविद्यालय, ब्लूमिंगटन, अमेरिका |
शैक्षिक योग्यता | कला में स्नातक |
शारीरिक संरचना
लम्बाई | से० मी०- 178 मी०- 1.78 फीट इन्च- 5”10″ |
वजन/भार (लगभग) | 75 कि० ग्रा० |
शारीरिक संरचना (लगभग) | -छाती: 43 इंच -कमर: 30 इंच -डोलें: 16 इंच |
आँखों का रंग | गहरा भूरा |
बालों का रंग | काला |

संपत्ति संबंधित विवरण
रनवीर सिंह के पास लगभग कुल 223 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं इसमें उनके कई बड़ी प्रॉपर्टीज भी है। और उनके पास जैगुआर एक्सजेएल, मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास और टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो जैसी महंगी कारें भी है। वहीं रनवीर सिंह अपनी एक फिल्म के लिए करीब 20 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।
कुल संपत्ति (लगभग) | 223 करोड़ |
वेतन (लगभग) | 25 करोड़ |
कारें | जैगुआर एक्सजेएल, मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास और टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो |
गर्लफ्रेंड
रनवीर सिंह और अहाना देओल
रनवीर सिंह और अहाना देओल का नाम कॉलेज के समय एक साथ जुड़ा था। और इन दोनों का यह रिश्ता कॉलेज के समय ही किसी कारण से खत्म हो गया था।

रनवीर सिंह और अनुष्का शर्मा
रनवीर सिंह और अनुष्का शर्मा ने साथ में बेंड बाजा और बारात फिल्म में एक साथ दिखाई दिए थे। और इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थी। इन दोनों का यह रिश्ता काफी समय तक चला पर बाद में इन दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया।

रनवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
रनवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में शादी कर ली थी। पर इन दोनों ने शादी पहले एक दूसरे को करीब 5 सालों तक डेट किया था। यह दोनों फिल्म रामलीला के सेट पर एक दूसरे के करीब आ गए थे। और इन दोनों ने इस बात की मिडिया के सामने भी कही थी कि हम दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
फिल्मों की सूची
रनवीर सिंह ने फिल्म बैंड बाजा और बारात से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। और रनवीर सिंह ने इस फिल्म के बाद पिछे मुडकर नहीं देखा। और उन्होंने अपनी एक्टिंग के जरिए अपनी पहचान बना ली। रनवीर सिंह ने रामलीला, पद्मावती, बाजीराव मस्तानी, सिम्बा और गली बॉय जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं वह अपनी हर में अलग अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं।
फिल्म | निर्णय |
बैंड बाजा बारात (2010) | औसत |
लूटेरा(2013) | फ्लॉप |
गोलियों की रासलीला रामलीला(2013) | हिट |
गुंडे (2014) | हिट |
बाजीराव मस्तानी (2015) | हिट |
बेफिक्रे (2016) | सेमी-हिट |
पदमावत (2017) | ब्लॉकबस्टर |
सिंम्बा (2018) | ब्लॉकबस्टर |
गली बॉय (2019) | हिट |
83 (2021) | फ्लॉप |
आने वाली फिल्में

सर्कस
रनवीर सिंह के साथ इस फिल्म में जैकलीन फर्नाडीज, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा और संजय शर्मा लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। और इस फिल्म को 23 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया जाएगा।