श्रद्धा कपूर एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड में बहुत कम समय अपनी एक्टिंग और सुंदरता के जरिए दर्शकों के दिलों में अपनी पहचान बना ली है। श्रद्धा कपूर ने साल 2010 में तीन पत्ती फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। और फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की साल 2012 में आई फिल्म आशिकी 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। और इस फिल्म के बाद से सभी श्रध्दा कपूर को पहचानने लगे और इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की भी बहुत तारीफ हुई थी। वहीं इसके बाद श्रद्धा कपूर ने बहुत फिल्मों में काम किया और उनमें से अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है।
नाम | श्रद्धा कपूर |
वास्तविक नाम | श्रद्धा कपूर |
उपनाम | चिरकूट |
व्यवसाय | अभिनेत्री |
जन्मतिथि | 3 मार्च 1987 |
आयु (2022 के अनुसार) | 34 वर्ष |
जन्मस्थान | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिंदू |
जाति | ज्ञात नहीं |
राशि | मीन |
गृहनगर | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
डेब्यू | तीन पत्ती (2010) |
पता | पाल्म बीच, गांधीग्राम रोड, जुहू, मुंबई |
खाद्य आदत | मांसाहारी |

परिवार
श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता का नाम शक्ति कपूर है। जो कि एक फिल्म अभिनेता हैं। अपने पिता के कारण श्रद्धा कपूर को अपनी पहली फिल्म 19 साल की उम्र में ही मिल गई। वहीं श्रद्धा कपूर मां का नाम शिवांगी कोल्हापुरे है। श्रद्धा कपूर का एक भाई भी है जिसका नाम सिद्धांत कपूर है और वह एक निर्देशक हैं।
पिता | शक्ति कपूर(अभिनेता) |
माता | शिवांगी कोल्हापुरे |
भाई | सिद्धांत कपूर(निर्देशक) |
बहन | नहीं |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |

शिक्षा
श्रद्धा कपूर ने अपनी स्कूली पढ़ाई जमनाबाई नरसी स्कूल, मुंबई और अमेरिकन स्कूल ऑफ़ बॉम्बे, मुंबई से की है। वहीं उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई बोस्टन विश्वविद्यालय, अमेरिका से की है। आपको बता दूं कि श्रद्धा कपूर ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। उन्होंने अपना करियर फिल्मों में बनाने के लिए पढ़ाई छोड़ दी थी।
स्कूल | जमनाबाई नरसी स्कूल, मुंबई अमेरिकन स्कूल ऑफ़ बॉम्बे, मुंबई |
महाविद्यालय | बोस्टन विश्वविद्यालय, अमेरिका |
शैक्षिक योग्यता | 10 वीं पास (पढ़ाई बीच में छोड़ दी) |
शारीरिक संरचना
लम्बाई | से० मी०- 165 मी०- 1.65 फीट इन्च- 5”5″ |
वजन/भार (लगभग) | 52 कि० ग्रा० |
शारीरिक संरचना (लगभग) | 34-25-36 |
आँखों का रंग | हेज़ल भूरा |
बालों का रंग | काला |

संपत्ति संबंधित विवरण
श्रद्धा कपूर के पास कुल 112 करोड़ रुपए की संपत्ति है। जिसमें उनके पास मर्सिडीज एमएल एसयूवी और बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी कारें भी सामिल है। श्रद्धा कपूर अपनी एक फिल्म के लिए करीब 5 करोड़ रुपए चार्ज करती है।
कुल संपत्ति (लगभग) | 112 करोड़ |
वेतन (लगभग) | 5 करोड़ |
कारें | मर्सिडीज एमएल एसयूवी और बीएमडब्ल्यू |
बॉयफ्रेंड

श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर
श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने एक साथ फिल्म आशिकी 2 में काम किया था। और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। और इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान इन दोनों में नजदीकियां बढ़ गई। और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। और बाद किसी कारण से यह दोनों अलग हो गए थे।
फिल्मों की सूची
श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड में फिल्म तीन पत्ती से डेब्यू किया था। और लेकिन श्रद्धा कपूर को पहचान फिल्म आशिकी 2 से मिली और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद श्रद्धा कपूर ने एक विलेन, एबीसीडी 2, बागी और साहो जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
फिल्म | निर्णय |
तीन पत्ती(2010) | फ्लॉप |
आशिक़ी 2(2013) | ब्लॉकबस्टर |
एक विलन(2014) | सुपरहिट |
एबीसीडी 2(2015) | हिट |
बाग़ी(2016) | हिट |
ओके जानू(2017) | फ्लॉप |
स्त्री(2018) | सुपरहिट |
साहो (2019) | हिट |
छिछोरे(2019) | सुपरहिट |
स्ट्रीट डांसर(2020) | हिट |
दीपिका पादुकोण जीवनी | Deepika Padukone Biography In Hindi, Age, Wife, Weight, Net Worth & More
आने वाली फिल्में
स्त्री 2
यह 2019 में आई फिल्म स्त्री फिल्म का दूसरा पार्ट होने वाला है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव भी लीड रोल में नजर आएंगे। और इस फिल्म को 2022 में रिलीज किया जाएगा।

लव रंजन फिल्म
इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के रनबीर कपूर और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में नजर आएंगी। अभी तक इस फिल्म के नाम की कोई घोषणा नहीं की है। और इस फिल्म को 2023 में रिलीज किया जा सकता है।