Box Office Collection: वरुण धवन, कियारा अडवाणी, अनिल कपूर, नीतु कपूर और मनीष पॉल स्टारर फिल्म जुग जुग जियो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह फैमिली ड्रामा फिल्म दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब हुई हैं। इस फिल्म को दर्शकों के द्वारा ही नहीं बल्कि फिल्म समीक्षकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। और इसी कारण से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। वहीं यह फिल्म अब अपने तीसरे वीकेंड में एंट्री ले चुकी है।

जुग जुग जियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे वाइस
राज मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 24 जुन को रिलीज हुई थी। और इस फिल्म ने अपने पहले दिन 9.28 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर 53.66 करोड़ और दूसरे वीकेंड में 20.05 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं फिल्म ने अपने 17वें दिन 2.05 करोड़ रुपए की कमाई की है। और फिल्म ने अबतक कुल 78.48 करोड़ रुपए की भारत में कमाई कर ली है। वहीं फिल्म ने विदेशों में 26.27 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। और फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 119.7 करोड़ रुपए की कमाई कर रही है। इसकी जानकारी तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर साक्षा की है। और इसी के साथ यह कियारा अडवाणी की लगातार दूसरी फिल्म बन चुकी है जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है।
Day | India Net Collection |
---|---|
Day 1 | ₹ 9.28 Cr |
Day 2 | ₹ 12.55 Cr |
Day 3 | ₹ 15.1 Cr |
Day 4 | ₹ 4.82 Cr |
Day 5 | ₹ 4.52 Cr |
Day 6 | ₹ 3.97 Cr |
Day 7 | ₹ 3.42 Cr |
Week 1 Collection | ₹ 53.66 Cr |
Day 8 | ₹ 3.03 Cr |
Day 9 | ₹ 4.75 Cr |
Day 10 | ₹ 6.1 Cr |
Day 11 | ₹ 1.8 Cr |
Day 12 | ₹ 1.75 Cr |
Day 13 | ₹ 1.62 Cr |
Day 14 | ₹ 1 Cr |
Week 2 Collection | ₹ 20.05 Cr |
Day 15 | ₹ 0.92 Cr |
Day 16 | ₹ 1.8 Cr |
Day 17 | ₹ 2.05 Cr |
Total Collection | ₹ 78.48 Cr |
WorldWide Collection | ₹ 119.70 Cr |